[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार:दोस्त की हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर डाला था वीडियो, पहले भी है आपराधिक रिकॉर्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार:दोस्त की हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर डाला था वीडियो, पहले भी है आपराधिक रिकॉर्ड

सीकर में सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार:दोस्त की हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर डाला था वीडियो, पहले भी है आपराधिक रिकॉर्ड

सीकर : सीकर के दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या के बाद समाज विशेष को टारगेट करते हुए गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। थानाधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि शनिवार को इस मामले में शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम पर एक युवक ने धमकी भरा वीडियो अपलोड किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रूपगढ़ निवासी दीपेंद्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। जो पहले भी एक युवक का किडनैप करने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि बाद में मामले में राजीनामा हो गया था। बता दें कि दीपेंद्र के दोस्त राहुल रैगर (22) की 7 जून को शिवराज खटीक और कमल खटीक से किसी बात को लेकर फोन पर कहासुनी हो गई थी। जिन्होंने राजीनामा करने के लिए राहुल को डांसरोली गांव में स्थित माताजी मंदिर में बुलाया था। यहां पर शिवराज,कमल और उसके आधा दर्जन साथियों ने राहुल पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ। इसके बाद उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। जहां 10 जून को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में 14 जून को पुलिस ने आरोपी शिवराज, कमल और प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77