[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा से मिले सुरेश मीणा किशोरपुरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा से मिले सुरेश मीणा किशोरपुरा

13 दिन के लिए नहीं 13 महीने के लिए बढाये सरकार कार्यकाल, पुलिस थानों में वर्षों से एक ही जगह कर रहे ड्यूटी पुलिसकर्मियों को हटाने की उठाई आवाज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

जयपुर/ककराना : मीन सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रविप्रकाश मेहरड़ा से मुलाकात कर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की। थानों में वर्षों से पदस्थापित पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग प्रमुखता से रखी गई।सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि एक ही थाने में लंबे समय से कार्यरत पुलिसकर्मियों से आमजन को न्याय मिलने में संदेह उत्पन्न होता है।प्रशासन के लिए नियमित स्थानांतरण आवश्यक है। उन्होंने पुलिस विभाग से आग्रह किया कि ऐसा नियम बनाया जाए जिससे जनविश्वास और पारदर्शिता दोनों बनी रहें। मीणा ने विशेष तौर पर आदिवासी क्षेत्रों में पुलिस-जन संवाद की कमी,युवाओं के साथ व्यवहार और सामाजिक भेदभाव के मुद्दों को उठाते हुए पुलिस प्रशासन से जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।राष्ट्रीय मीणा विकास परिषद के सुप्रीमो रामस्वरूप मीणा, नीरज मीणा जाखल, हरी ओला, शीशराम गुर्जर, आनन्द सिंघानिया सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77