[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं से नीमकाथाना सीधी रोड़वेज बस सेवा शुरू होने पर किशोरपुरा में ग्रामीणों ने किया चालक और परिचालक का स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं से नीमकाथाना सीधी रोड़वेज बस सेवा शुरू होने पर किशोरपुरा में ग्रामीणों ने किया चालक और परिचालक का स्वागत

झुंझुनूं से नीमकाथाना सीधी रोड़वेज बस सेवा शुरू होने पर किशोरपुरा में ग्रामीणों ने किया चालक और परिचालक का स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : झुंझुनूं डिपो द्वारा शनिवार को ग्रामीणों की मांग पर झुंझुनूं से वाया गुढ़ागौड़जी, चंवरा चौफूल्या, किशोरपुरा, गुड़ा, पौख, खोह, मणकसास, बाघोली होते हुए नीमकाथाना के लिए रोड़वेज बस सेवा शुरू की गई। रोड़वेज बस झुंझुनूं से शाम 4:30 बजे चलकर 5:45 बजे किशोरपुरा पहुंची। बस शाम 7 बजे नीमकाथाना पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 6:45 बजे नीमकाथाना से चलकर सुबह 9:00 बजे झुंझुनूं पहुंचेगी। जहां सरपंच मोहनलाल सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बस के चालक और परिचालक का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

सरपंच मोहनलाल सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोड़वेज बस सेवा नहीं होने से प्राइवेट बस वाले मनमाना किराया वसूलते हैं वहीं सरकार द्वारा रोड़वेज बस में पात्र यात्रियों को किराए में छूट और फ्री यात्रा का लाभ नहीं मिल पाता है। गुरुवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने झुंझुनूं जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में रोड़वेज बस चलाने की मांग उठाई थी जिस पर जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने झुंझुनूं डिपो मैनेजर को रोड़वेज बस चलाने के लिए निर्देशित किया था।

किशोरपुरा सरपंच ने बताया कि हमारे किशोरपुरा गांव के देवेंद्र सिंह उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा के पीए हैं। ग्रामीणों की मांग पर देवेंद्र सिंह ने भी इस रुट पर रोड़वेज बस सेवा को किशोरपुरा गांव से होते हुए चलाने की मांग उप मुख्यमंत्री बेरवा के सामने रखी थी। शनिवार से यह बस सेवा शुरू की गई है जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर रामावतार मीणा और देवेंद्र सिंह का आभार जताया।

इस दौरान कैलाश शर्मा, भविष्य, लालचंद कुमावत, महेश शर्मा, दिलीप सैनी, दिलीप सिंह शेखावत, महेंद्र गुर्जर, जयसिंह शेखावत सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77