सीकर में पिस्टल की नोक पर युवक से मारपीट-लूट:सरिए और धारदार हथियार से किए वार, कैश और मोबाइल लूटकर फरार हुए
सीकर में पिस्टल की नोक पर युवक से मारपीट-लूट:सरिए और धारदार हथियार से किए वार, कैश और मोबाइल लूटकर फरार हुए
सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके में शराब की दुकान पर शराब पिलाने के बहाने एक युवक को किडनैप कर बेरहमी से पीटा गया। पिस्टल की नोक पर बदमाशों ने युवक पर लोहे के सरिए व धारदार हथियार से वार किए। फिर घायल युवक से कैश और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
दादिया निवासी सुनिल कुमार (30) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 20 जून की रात करीब 10 बजे वह जेरठी स्टैंड के पास शराब की दुकान पर बैठा था। तभी आरोपी निर्मल काजला अपने तीन साथियों के साथ स्विफ्ट कार में पहुंचा। निर्मल ने शराब पिलाने का बहाना बनाकर सुनिल को फंसाया और उससे 5 हजार रुपए की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने सुनिल को जबरदस्ती कार में डाल लिया।
बदमाशों ने सिर पर तानी पिस्टल
आरोपियों ने सुनिल के सिर पर पिस्टल तानकर उसकी जेब से ई-मित्र के लिए रखे 5 हजार रुपए और एंड्रॉयड मोबाइल छीन लिया। इसके बाद तारपुरा और अन्य जगहों पर ले जाकर लोहे के सरिए व धारदार हथियार से हमला किया। हमले में सुनिल की नाक की हड्डी टूट गई, सिर और कान में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने सुनिल को जबरदस्ती शराब पिलाई और उसे गुंगारा रोड पर बेहोशी की हालत में फेंक दिया। भागने से पहले उन्होंने कार से कुचलकर उसकी जान लेने की कोशिश की।
जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए
स्थानीय लोगों ने बेहोश पड़े सुनिल को देखकर दादिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे थाने लाई। सुनिल ने पुलिस को बताया कि उसके शरीर पर चोटों के निशान अभी भी हैं। उसे आरोपियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो गोली मार देंगे। दादिया थाना पुलिस ने निर्मल काजला और उसके तीन साथियों के खिलाफ अपहरण, लूट, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।
एएसआई रोहिताश्व कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को तेज किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043280


