बिना अनुमति डाली जा रही अंडरग्राउंड केबल:नगरपालिका ने काम को रुकवाया, गड्ढों को मिट्टी डाल कर किया बंद
बिना अनुमति डाली जा रही अंडरग्राउंड केबल:नगरपालिका ने काम को रुकवाया, गड्ढों को मिट्टी डाल कर किया बंद
चिड़ावा : चिड़ावा में पिलानी रोड स्थित अडूकिया स्कूल के सामने अवैध तरीके से अंडरग्राउंड हाई वोल्टेज लाइन डालने का काम पकड़ में आया है। प्रितेश इंटरप्राइजेज नाम की ठेकेदार फर्म 11 हजार वॉल्ट की अंडरग्राउंड केबल डाल रही थी। काम गुरुवार शाम से एचडीडी मशीन से चल रहा था।
नगरपालिका के एसआई दीपक जांगिड़ को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वर्करों से खुदाई की अनुमति मांगी। कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर केबल जब्त कर ली और काम को तुरंत रुकवा दिया गया। बता दें कि यह केबल बिग बाजार में बन रहे एक निजी अस्पताल के लिए बिछाई जा रही थी।

एसआई जांगिड़ ने बताया कि वे मानसून से पहले नालों की सफाई का काम देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें अडूकिया स्कूल के पास अवैध खुदाई की जानकारी मिली। नगरपालिका ने न सिर्फ केबल जब्त की, बल्कि खुदाई वाले गड्ढों को भी मिट्टी डलवाकर बंद करवा दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043665


