[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“संगत-अपनी बात किताबो के साथ “ कार्यक्रम शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“संगत-अपनी बात किताबो के साथ “ कार्यक्रम शुरू

“संगत-अपनी बात किताबो के साथ “ कार्यक्रम शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( डाइट) झुंझुनूं और टाटा ट्रस्ट के सयुक्त प्रयासों से आबूसर के राजकीय विधालय मे पुस्तक संस्कृती के विकास हेतु समर कैंप “संगत-अपनी बात किताबो के साथ“ का आयोजन किया जा रहा हैं ।

डाइट प्राचार्या सुमित्रा झाझड़िया ने समर कैम्प में बच्चों को अधिक से अधिक कहानियों और ज्ञानवर्धक पुस्तक पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मार्गदर्शन दिया । साथ ही बताया की बच्चों ने कहानी, कविता पठन, रचनात्मक लेखन, जीवन कौशल, आर्ट एवं क्राफ्ट, नाटक, संवाद, और पुस्तक प्रदर्शनी जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर पुस्तकों के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास का विकास कर रहे है।

डाइट प्रभागाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार ने बताया कि आबूसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों में पुस्तक संस्कृती का विकास करने के साथ उनके रचनात्मक, भावात्मक तथा सामाजिक कौशल का विकास करने के लिए तीन दिवस के समर कैंप ‘“संगत- अपनी बात किताबों के साथ“ का आयोजन किया दिनांक 19 से 21 जून 2025 के मध्य किया जा रहा है।

डाइट कार्यानुभव प्रभागाध्यक्ष अजय प्रेमी ने बताया कि विद्यार्थियों में पुस्तकों के अध्ययन से अपनी संस्कृति को जानने और साथ ही तर्कशक्ति का विकास भी होता है ।

समर कैम्प के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता आबूसरिया, सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस (CFM-टाटा ट्रस्टस) के ज़ोनल कोर्डिनेटर नीरज कुमार, हिंदुस्तान स्काउट गाइड से प्रदीप ईशरवाल आशीष कुटेसर व विद्यालय अध्यापिका सपना उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin