[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यावरण संरक्षण में माली सैनी समाज की अनूठी पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पर्यावरण संरक्षण में माली सैनी समाज की अनूठी पहल

कार्यकारिणी बैठक में 21 हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य तय, विशेष दिवसों पर चलेंगा अभियान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं की कार्यकारिणी बैठक राजस्थान विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, बगड़ में जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य फोकस संस्था द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा एवं भविष्य की कार्ययोजना पर रहा।

बैठक में बताया गया कि सत्र 2025 के दौरान 21 सौ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस से की जा चुकी है। इस अभियान को और गति देने के लिए संस्था ने आगामी विशेष दिवसों 28 जून – वृक्ष दिवस, 11 जुलाई – विश्व जनसंख्या दिवस, 28 जुलाई – विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व 12 अगस्त – अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।

संस्था के रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण व संरक्षण के लिए लैपटॉप खरीदने का प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिससे पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ेगी। जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने सभी पर्यावरण प्रेमियों का आह्वान करते हुए कहा कि विगत वर्ष लगाए गए 11 हजार वृक्षों के बाद एक बार फिर से इस भूमि को हरियाली से परिपूर्ण करना हैं तभी आने वाले समय में तापमान के बढ़ते हुए क्रम को रोका जा सकता है।

बैठक में शामिल रहे समाज के सक्रिय पदाधिकारी:

इस महत्वपूर्ण बैठक में चिड़ावा ब्लॉक संयोजक देवकरण सैनी, उपाध्यक्ष एसआई बाबूलाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सैनी, संगठन मंत्री दलीप सैनी, अरुण सैनी, विक्रम सैनी, प्रचार-प्रसार मंत्री प्रदीप सैनी, सुरेन्द्र सैनी, प्रचार मंत्री किशनलाल सैनी व मीडिया प्रभारी नरेश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक भागीदारी और तकनीकी सुदृढ़ता जैसे अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने समाजहित में लिए गए निर्णयों की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin