[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर थाने में 6 गांव वापस शामिल:गुढ़ागौड़जी से हटाए, नीमकाथाना जिला बनने के बाद शामिल किए गए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर थाने में 6 गांव वापस शामिल:गुढ़ागौड़जी से हटाए, नीमकाथाना जिला बनने के बाद शामिल किए गए थे

खेतड़ीनगर थाने में 6 गांव वापस शामिल:गुढ़ागौड़जी से हटाए, नीमकाथाना जिला बनने के बाद शामिल किए गए थे

खेतड़ीनगर : राजस्थान सरकार ने खेतड़ीनगर थाने के क्षेत्राधिकार में संशोधन किया है। गृह विभाग ने तीन पंचायतों के छह गांवों को गुढ़ागौड़जी थाने से हटाकर वापस खेतड़ीनगर थाने में शामिल कर दिया है। नीमकाथाना जिला बनने के बाद खेतड़ीनगर थाने के अधिकार क्षेत्र में बदलाव किया गया था। पहले इस थाने के अधीन 15 पंचायत और 30 गांव आते थे। बाद में बनवास पंचायत को बुहाना सर्किल के सिंघाना थाने में शामिल कर दिया गया। साथ ही चारावास, हरिपुरा, लोयल, श्रीसरदारपुरा, मानोता जाटान और ढाणी बाढ़ान को नवलगढ़ सर्किल के गुढ़ागौड़जी थाने में शामिल किया गया।

गुढ़ागौड़जी पुलिस को मौके पर पहुंचने में ज्यादा समय लगता था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नए आदेश के बाद खेतड़ीनगर थाने के अधीन 14 ग्राम पंचायतों के 29 गांव हो गए हैं। इस फैसले से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग ने थानों के क्षेत्राधिकार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बदलाव से आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77