[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-देरवाला : विभाजन कारी ताकतो के मनसूबे उजागर करने के लिए चलायें जा रहें “हाथ से हाथ जोड़ो”अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा हैं-सुमेर सिंह महला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-देरवाला : विभाजन कारी ताकतो के मनसूबे उजागर करने के लिए चलायें जा रहें “हाथ से हाथ जोड़ो”अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा हैं-सुमेर सिंह महला

आज देश को जरूरत है प्यार, मोहब्बत, आपसी भाईचारे की जिसके लिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

झुंझुनूं-देरवाला : आज  25-02-2023 को ब्लांक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला के नेतृत्व मे हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा विजयनाई के बास से देरवाला होते हुए हनुमानपुरा तक निकाली। पंचायत मे जगह-जगह लोगों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। ब्लांक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने बताया की यात्रा का मकसद देश मे फैल रही नफरत को मिटा कर हाथ से हाथ जोड़ एकता का संदेश देना हैं।

आज देश को जरूरत है प्यार, मोहब्बत, आपसी भाईचारे की जिसके लिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

यात्रा में राजस्थान सरकार द्वारा बनाई गई जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया जा रहां है। यात्रा मे झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अमजत अली, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बीमला बेनीवाल, महिला कांग्रेस सचिव मधु खन्ना, देरवाला पूर्व सरपंच रेखा देवी रघुनाथपुरा (बिजेनाई का बास) से शुरू होकर देरवाला होते हुए हनुमानपुरा तक पहुँची। रघुनाथपुरा (बिजे नाई का बास) में जगदीश सिहाग, संदीप रोहिल, मनमोहन हर्षवाल, मोहर सिंह, सतपाल पूनिया, द्रोणाचार्य रोहिल, रोशन बेनीवाल व विश्वेश्वर बेनीवाल ने जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत करके पैदल यात्रा को रघुनाथपुरा (बिजेनाई का बास) से रवानगी दी।

यात्रा के देरवाला पहुँचने पर मंगेज मीणा, संतकुमार धाभाई, जीवण शर्मा, तय्युब हुसैन, सफी मोहम्मद, जहांगीर अली, महबूब गहलोत, लियाकत अली , उम्मेद अली, उम्मेद नरुका आदि ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत करके हनुमानपुरा के लिए विदाई दी। हनुमानपुरा पहुँचने पर जगदीश रोजडिया, राजेन्द्र मोडसरा, करणीराम मोडसरा, रामवतार मोडसरा और समस्त ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया और वहाँ नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ जिसमें सुमेर सिंह गिड़ानिया ने अपने विचार रखें।

इस यात्रा में रामनिवास भूरिया, महेंद्र बेनीवाल, सवाई भूरिया, राजेन्द्र महला, महेश महला,युवा नेता अमित पायल, देरवाला ग्रामपंचायत मे बुजुर्ग, युवाओं के साथ काफी संख्या मे महिलाए ओर ग्रामीण मौजूद रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker