[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में भारी बारिश, नवलगढ़-रोड पर भरा 1.5 फीट पानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में भारी बारिश, नवलगढ़-रोड पर भरा 1.5 फीट पानी

2 घंटे तक नहीं निकल पाया पानी, 21 जून तक आंधी का अलर्ट

सीकर : प्रदेश में मानसून के प्रवेश के साथ ही आज दोपहर 2 बजे के बाद सीकर में 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। दोपहर तक सीकर में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश के कारण सीकर के नवलगढ़ रोड पर डेढ़ फीट पानी जमा हो गया, जिसे 2 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका। हालांकि बारिश के बाद एक बार फिर धूप निकल आई है और बादलों की आवाजाही जारी है। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। आज हुई बारिश से पहले सीकर में भारी उमस थी। सीकर में 21 जून तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री

आज सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.8 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को सीकर में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा।

21 जून तक ​​​​​आंधी का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। सीकर में भी 21 जून तक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 21 जून के बाद मानसून सक्रिय हो जाएगा और बारिश की गतिविधियां और भी बढ़ जाएंगी। ऐसे में तापमान में भी गिरावट आएगी।

अब देखिए, मौसम से जुड़ी PHOTOS…

सीकर में बारिश के बीच भीगते स्टूडेंट्स।
सीकर में बारिश के बीच भीगते स्टूडेंट्स।
सीकर के स्टेशन रोड एरिया पर बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
सीकर के स्टेशन रोड एरिया पर बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
सीकर में नवलगढ़ रोड पर डेढ़ फीट तक जलभराव हो गया।
सीकर में नवलगढ़ रोड पर डेढ़ फीट तक जलभराव हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin