[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला अधिकारिता विभाग के स्थापना दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला अधिकारिता विभाग के स्थापना दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

महिला अधिकारिता विभाग के स्थापना दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : महिला अधिकारिता विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सूचना केन्द्र सभागार में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत गोदारा रहे। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार, अतिरिक्त कोषाधिकारी प्रेरणा कालेर, प्रियंका लाम्बा, जिला जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी विकास चाहर, आईसीडीएस के उप निदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड, सीडीपीओ मंजू मील विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सीईओ रणजीत गोदारा ने बताया कि जिस तरह से हाथी और चीटी दोनों के झुंड की मुखिया एक महिला होती है और वह बिना किसी द्वेषता लड़ाई झगड़े के अपने झुंड को सेफ रखनी है, उसी प्रकार से जिस दिन समुदाय परिवार की मुखिया महिला होगी, उस दिन समुदाय एक का एक बेहतर भविष्य होगा।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने महिलाओं को उनके हितों के बारे में जागरूक किया व सभी प्रकार की हेल्पलाइन नंबर को समय आने पर काम में लेने के लिए प्रोत्साहित किया। एटीईओ प्रेरणा कालेर ने सभी महिलाओं से संवाद किया और उनसे उनकी समस्याएं व उनके समाधान के बारे में चर्चा की। वहीं एटीईओ प्रियंका लांबा ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर रहकर काम करने के साथ-साथ अपनी ममता करुणा दया को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वर्तमान में महिलाओं द्वारा किए जा रहे अपराधों पर भी चिंता व्यक्त की। जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने पुरुषों की अंधी नकल करने की बजाय महिलाओं के स्त्रीत्व को मजबूत करने पर बल दिया। ‌

इससे पहले महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने कार्यक्रम का परिचय दिया और विभाग द्वारा जिले में किए गए कार्यों और प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान पर चर्चा की। कार्यक्रम में 11 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों द्वारा विभाग द्वारा प्रकाशित कल्याणकारी बुकलेट का भी विमोचन किया गया। इस दौरान तीन साथिन कार्मिकों को विदाई पार्टी दी गई। कार्यक्रम का संचालन उषा कुलहरी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin