[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जोहड़ की सफाई कर किया पौधारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जोहड़ की सफाई कर किया पौधारोपण

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के तहत जोहड़ की सफाई कर किया पौधारोपण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत बुधवार को बीबानी में मे स्थित जोहड़ में सफाई अभियान व वृक्षारोपन किया गया। वहीं बीड़़ स्थित लव कुश वाटिका में वृक्षा रोपण किया गया। अभियान के संयोजक विशंभर पूनिया ने बताया कि यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आन्दोलन है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र को हरा भरा किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढी को हम स्वच्छ वातावरण दे सके। इन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम से लगाकर अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम को जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ लगाकर उसकी कम से कम 4 वर्ष तक देख भाल करनी चाहिए व सफाई अभियान निरंतर जारी रखना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार, एसडीएम हवाई सिंह यादव, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, संजय मोरवाल, सरजीत चौधरी, जयप्रकाश चौधरी, पार्षद कुलदीप पूनिया, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, कपिल सोनी, सुनील सैनी, अजय चाहर, महेन्द्र सोनी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin