माकपा का 24वां राष्ट्रीय सम्मेलन मदुरै में संपन्न:स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन करेगी पार्टी, बिजली और बीमा क्लेम पर होगा फोकस
माकपा का 24वां राष्ट्रीय सम्मेलन मदुरै में संपन्न:स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन करेगी पार्टी, बिजली और बीमा क्लेम पर होगा फोकस
सरदारशहर : तमिलनाडु के मदुरै में 2 से 6 अप्रैल तक मार्क्स वादी कम्युनिस्ट पार्टी का 24वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी की राजनीतिक दिशा और जन संघर्षों पर विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड रामस्वरूप सारण ने कहा कि वर्तमान में पूंजीपतियों के हित में नीतियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर रही है।
जिला सचिव छगनलाल चौधरी ने बताया कि पार्टी बीमा क्लेम और बिजली जैसे मुद्दों पर जिले में संघर्ष को तेज करेगी। पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। पार्टी सचिव रामकृष्ण छींपा के अनुसार, युवाओं के मुद्दों को लेकर एक व्यापक आंदोलन की योजना है। कार्यक्रम में काशीराम सारण, हनुमान बरोड़, भगवानराम जाखड़, सावरमल मेघवाल, हजारीराम सारण, मोहम्मद सलीम, डूंगराराम बेनीवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042600


