[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंदरसर गाँव में निखरी शिक्षा की चमक, निशा यादव को मिला नोबल प्रतिभा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

इंदरसर गाँव में निखरी शिक्षा की चमक, निशा यादव को मिला नोबल प्रतिभा सम्मान

इंदरसर गाँव में निखरी शिक्षा की चमक, निशा यादव को मिला नोबल प्रतिभा सम्मान

इंदरसर (बुहाना) : नोबल शैक्षणिक समूह की प्रतिभा सम्मान यात्रा 2025 के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम इंदरसर में शानदार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं निशा यादव, पुत्री सुरेंद्र सिंह, जिन्होंने 12वीं विज्ञान वर्ग में उल्लेखनीय अंक अर्जित किए।

समारोह की शुरुआत सुबह बाबा रूपदास मंदिर प्रांगण में सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। निशा यादव को मंच पर सम्मान पत्र, उपहार और साइकिल देकर सम्मानित किया गया।

नोबल शिक्षा समूह के निदेशक डॉ. संदीप नेहरा ने निशा की सराहना करते हुए कहा कि “गाँवों में जब बेटियाँ आगे बढ़ती हैं, तो वे ना सिर्फ अपनी पहचान बनाती हैं, बल्कि गाँव के विकास की राह भी प्रशस्त करती हैं।”

नोबल चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य नवीन चौधरी ने कहा, “यह मंच केवल पुरस्कार देने का नहीं, बल्कि प्रतिभा को पहचानने, उन्हें समाज के सामने लाने और नई दिशा देने का प्रयास है।”

कार्यक्रम में चेयरपर्सन संतोष नेहरा, एकेडमिक हेड सुमन नेहरा, डिप्टी डायरेक्टर अशोक शर्मा, नोबल स्कूल देवलावास के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार यादव, नोबल चिल्ड्रन एकेडमी बुहाना के प्रधानाचार्य नवीन चौधरी, नोबल कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर कुलदीप शर्मा, मातादीन बीरमान, राजपाल अहलावत, नवीन मान, रविन्द्र यादव, राजेश जांगिड, विक्रम यादव, धर्मेन्द्र यादव, हनुमान प्रसाद, नरेंद्र यादव, रवि स्वामी, सतीश लाम्बा सहित अनेक ग्रामीण, अभिभावक एवं शिक्षा प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin