[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

17 साल की नाबालिग से रेप:3 साल से पीछा कर रहा आरोपी,वीडियो वायरल करने की धमकी देता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

17 साल की नाबालिग से रेप:3 साल से पीछा कर रहा आरोपी,वीडियो वायरल करने की धमकी देता

17 साल की नाबालिग से रेप:3 साल से पीछा कर रहा आरोपी,वीडियो वायरल करने की धमकी देता

सीकर : सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी गांव निवासी युवक ने डरा धमकाकर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। अब पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

17 साल की नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 3 साल पहले 2022 से पड़ोसी गांव का रहने वाला लड़का शुभम उसका पीछा कर रहा था। जो उसे धमकी भी देता था कि मेरे पास तेरे वीडियो है,यदि मेरी बात नहीं मानी तो उन वीडियो को वायरल कर दूंगा। ऐसे में धमकी देकर शुभम ने कई बार 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। जब नाबालिग लड़की इसका विरोध करती है तो युवक उसे फोन पर भी धमकियां देता है।

वहीं सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में ही 19 साल की लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 19 साल की लड़की ने पुलिस ने शिकायत देकर बताया कि जयपुर ग्रामीण एरिया के रहने वाले पवन कुमार ने उसे डरा धमकाकर अश्लील तरीके से छूने के वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लिए। पवन अब उन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देता है। लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22