[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस थाना सिंघाना की बड़ी कार्यवाही : शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगने व गाड़ी तोड़फोड़ के मामले में एचएस विकास उर्फ धोलिया सहित दो गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

पुलिस थाना सिंघाना की बड़ी कार्यवाही : शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगने व गाड़ी तोड़फोड़ के मामले में एचएस विकास उर्फ धोलिया सहित दो गिरफ्तार

पुलिस थाना सिंघाना की बड़ी कार्यवाही : शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगने व गाड़ी तोड़फोड़ के मामले में एचएस विकास उर्फ धोलिया सहित दो गिरफ्तार

सिंघाना : जिले के ग्राम सातड़िया में शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगने और गाड़ी फोड़ने के मामले में पुलिस थाना सिंघाना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीशीटर विकास उर्फ धोलिया सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देशानुसार, वृत बुहाना के पुलिस उप अधीक्षक नोपराम भाकर के निकट पर्यवेक्षण और थानाधिकारी रामसिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी प्रदीप सिंह (उम्र 34), निवासी भैसावता कला ने 2 मई 2025 को थाना सिंघाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्हें आबकारी विभाग द्वारा 1 अप्रैल को खानपुर में शराब का ठेका आवंटित हुआ था, जिसे उन्होंने 1 मई को ग्राम सातड़िया में चालू किया था। ठेका शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद शाम 6 बजे रवि और सोनू सोमरा, निवासी मोई, ठेके पर पहुंचे और धमकी दी कि यदि ठेका चलाना है तो मंथली (हर माह की रंगदारी) देनी होगी और फ्री में शराब भी देनी होगी। उसी रात करीब 12:20 बजे कुछ नकाबपोश लोग ठेके के बाहर पहुंचे और वहां खड़ी ऑल्टो 800 कार को तोड़फोड़ कर दी। साथ ही जान से मारने और दुकान बंद कराने की धमकियां भी दी गईं। थाना अधिकारी रामसिंह के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77