[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप में तीसरे दिन भी जारी मुकाबले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप में तीसरे दिन भी जारी मुकाबले

जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप में तीसरे दिन भी जारी मुकाबले

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : चुड़ैला में स्थित श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट 2024-25 के तीसरे दिन खिलाड़ियों की टीम में रोचक मुकाबले हुए। प्रेसिडेंट डॉ दवेंद्र सिंह ढुल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जिम्मेदारी भारतीय विश्विद्यालय संघ द्वारा जेजेटी यूनिवर्सिटी को मिली है। प्रतियोगिता का समापन 18 जून को होगा विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगें।

आयोजन सचिव ने जानकारी दी कि महिला वर्ग के मुकाबलों में शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर ने जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर को 4-3 से हराया। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी, भोपाल ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ को 1-0 से हराया। सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट को डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विरुद्ध वॉकओवर मिला। संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी, अमरावती ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी चित्तौड़गढ़ को 1-0 से हराया। सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट ने एचएनबीजीयू, गढ़वाल को 9-4 से हराया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा को 11-1 से हराया। एमडीयू, रोहतक ने एमसीबीयू, छतरपुर को 10-0 से हराया। महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर ने एमजेपीआरयू, बरेली को 10-2 से हराया। शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर ने बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी, भोपाल को 10-0 से हराया। संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी, अमरावती ने राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी, नागपुर को 13-2 से हराया।

वहीं पुरुष वर्ग के मुकाबलों में एसआरटीएमयू, नांदेड़ ने पीयू, पटियाला को 5-0 से हराया। यूनिवर्सिटी ऑफ कलीकट ने एमडीयू, रोहतक को 6-3 से हराया।

इस मौके पर कुलसचिव डॉ अजीत कुमार, टेक्निकल डायरेक्टर डॉ रोहित राठी, डॉ मोनू, मेंबर एडवाइजरी बोर्ड डॉ मधु गुप्ता, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता, डॉ सुरेन्द्र कुमार, डॉ अनिल कुमार, कपिल जानू डॉ इकराम कुरेशी, पीआरओ रामनिवास सोनी एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्य वह खिलाड़ी मौजूद थे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77