रंगदारी के लिए धमकी देने वाला आरोपी योगेश उर्फ बजर गिरफ्तार
रंगदारी के लिए धमकी देने वाला आरोपी योगेश उर्फ बजर गिरफ्तार
पचेरी : पुलिस थाना पचेरी कलां ने फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी योगेश उर्फ बजर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कार्यवाहक एसपी देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देश पर डीएसपी नोपाराम भाकर और थानाधिकारी राजपाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दी। बता दें 4 मई 2025 को पचेरी कलां निवासी निखिल महाजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी कस्बे में दुकान है। उन्हें योगेश उर्फ बजर ने फोन कर धमकी दी और 2021 की एक घटना का जिक्र करते हुए 24 घंटे में गोली चलाने की चेतावनी दी। आरोपी ने पैसे वसूलने के इरादे से धमकाया और पुलिस या गुंडों से मदद लेने पर भी कार्रवाई की धमकी दी। शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में आरोपी के खिलाफ अपराध सिद्ध होने पर पुलिस ने विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर हरियाणा पुलिस (थाना सदर नारनौल) के सहयोग से योगेश उर्फ बजर को दबोचा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह थाना सिंघाना और थाना सदर नारनौल, हरियाणा के अन्य मामलों में भी वांछित है। पुलिस अनुसंधान को आगे बढ़ा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043179


