[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में रोटरी क्लब का निःशुल्क चिकित्सा शिविर:99 मरीजों का इलाज किया, 39 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में रोटरी क्लब का निःशुल्क चिकित्सा शिविर:99 मरीजों का इलाज किया, 39 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन

रींगस में रोटरी क्लब का निःशुल्क चिकित्सा शिविर:99 मरीजों का इलाज किया, 39 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन

रींगस : रींगस की रामानंद पाठशाला में रोटरी क्लब का 108वां निःशुल्क मासिक चिकित्सा शिविर रविवार को आयोजित किया गया। शिविर में 99 रोगियों का उपचार कर निःशुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष रघुनाथ जाट, सचिव डॉ विनोद कुमार गुप्ता, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. भंवर सिंह ताखर और डॉ. अजय सक्सैना ने किया। डॉ. अजय सक्सैना ने होम्योपैथिक चिकित्सा की। डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने शिशु एवं बाल रोग देखे। वैद्य पीएस राजपूत ने घरेलू नुस्खों से इलाज किया।

शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या खंडेलवाल और उनकी टीम ने 68 नेत्र रोगियों की जांच की। इनमें से 39 रोगियों को कालापानी और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के लिए ऑपरेशन हेतु चुना गया। इन मरीजों को निःशुल्क जयपुर ले जाकर ऑपरेशन किया जाएगा। क्लब के पूर्व अध्यक्ष निर्मल गुप्ता ने बताया कि अब तक 2848 नेत्र रोगियों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। शिविर में सुमित काबरा ने होम्योपैथिक दवा वितरण में सहयोग किया। सीसीए शिक्षण संस्थान के स्काउट छात्रों ने भी सेवाएं दीं। शिविर का समापन शाम 6 बजे हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89