विश्व रक्तदाता दिवस:खेतड़ीनगर में केसीसी कर्मचारियों ने ली रक्तदान की शपथ
विश्व रक्तदाता दिवस:खेतड़ीनगर में केसीसी कर्मचारियों ने ली रक्तदान की शपथ
खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर स्थित केसीसी के प्रशासन भवन में शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने की। जीडी गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कोलिहान खदान में हुए हादसे का उदाहरण देते हुए बताया कि घायलों को रक्त की आवश्यकता पड़ी थी। उस समय रक्त की एक बूंद का महत्व समझ में आया था।
कार्यक्रम में गुप्ता ने कर्मचारियों से अपने परिवार और मित्रों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने उन सभी रक्तवीरों का सम्मान करने की बात कही, जिन्होंने कई बार रक्तदान कर लोगों की जान बचाई है।
विपिन शर्मा ने विश्व रक्तदान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एस शिवदर्शी, एस गुहा, सजूसी सेम, मयूख चटर्जी, डॉ. सूजिता, वनेंदु भंडारी, एसएम अली, डा. गोपाल राठी, विपिन शर्मा, नागेश राजपूराहेता, डा. दीपिका खुराना, अभीषेक पारीक, अश्वनी गुरावड़िया, मुन्नालाल जैदिया, ऋचा भटनागर, राजेश डाढेल, गोपालसिंह, हसरत हुसैन, राजेंद्र जांगिड़, मनोज लमोरिया, बाबूलाल सैनी, पार्वती देवी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041606


