सहड़ गांव की महिला का जमीन कब्जाने का आरोप:बोली- दबंगों ने तोड़ी तारबंदी, जान से मारने की दी धमकी; पुलिस ने केस दर्ज किया
सहड़ गांव की महिला का जमीन कब्जाने का आरोप:बोली- दबंगों ने तोड़ी तारबंदी, जान से मारने की दी धमकी; पुलिस ने केस दर्ज किया
पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र के लांबी सहड़ में एक विधवा महिला की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। चिड़िया देवी नाम की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार उनकी पुश्तैनी जमीन पर भूमाफिया की नजर थी। पहले उन्होंने जमीन को कम कीमत में खरीदने की कोशिश की। महिला के इनकार करने पर दबंग कई गाड़ियों में आए। उन्होंने खेत की तारबंदी तोड़ दी और पेड़ काट दिए। बाजरे की फसल वाले खेत में ट्रैक्टर से जबरन हल चलाया।
जब ग्रामीणों ने चिड़िया देवी को सूचना दी और वह विरोध करने पहुंची, तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी महिला को परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने गांव के अमित उर्फ लाखा, धर्मेंद्र और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर मामले की जांच कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043850


