[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेक्सा एवरग्रीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की रेड:मुख्य आरोपियों के गांव में चार अलग-अलग टीम पहुंची, सर्च जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नेक्सा एवरग्रीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की रेड:मुख्य आरोपियों के गांव में चार अलग-अलग टीम पहुंची, सर्च जारी

नेक्सा एवरग्रीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की रेड:मुख्य आरोपियों के गांव में चार अलग-अलग टीम पहुंची, सर्च जारी

सीकर : शेखावाटी एरिया की चर्चित 2700 करोड़ रुपए की नेक्सा एवरग्रीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज ईडी की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने राजस्थान और गुजरात में करीब 24 ठिकानों पर दबिश दी है। जहां सुबह से छापामार कार्रवाई जारी है। सीकर में मुख्य आरोपी रणवीर और सुभाष के गांव पनलावा में सुबह आठ गाड़ियों में चार अलग-अलग टीम पहुंची। जहां सुबह से छापामार कार्रवाई जारी है। टीम की ओर से घर पर सर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही आरोपियों के परिवार से भी पूछताछ हो रही है।

सीकर के भैरूपुरा गांव के एक मकान में ED की टीम 2 गाड़ियों में पहुंची है।
सीकर के भैरूपुरा गांव के एक मकान में ED की टीम 2 गाड़ियों में पहुंची है।

हालांकि रणवीर फिलहाल पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है, जो अपने किसी फ्लैट में रह रहा है। अंदेशा है कि टीम उसके यहां भी पहुंची है। बता दें कि सीकर में ठगी का यह मामला साल 2023 में सामने आया था। जब कंपनी में इन्वेस्ट करने वाले लोगों को हर मंगलवार मिलने वाली राशि बंद हुई तो कंपनी का पूरा झूठ उजागर हुआ।

आरोपियों ने नेक्सा के नाम से करीब एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां बनाई थी। जिसके जरिए ठगी का पूरा खेल किया गया। इस ठगी के मामले में सीकर में अरबों रुपए की राशि के मामले जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं। सभी मामलों में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सीकर के एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा है।

पनलावा गांव में आरोपियों के घर के बाहर खड़ी ED टीम की गाड़ियां।
पनलावा गांव में आरोपियों के घर के बाहर खड़ी ED टीम की गाड़ियां।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad