[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मीणा सेवा संघ श्रीमाधोपुर की कार्यकारिणी का विस्तार:महावीर मीणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मधुकर मीणा युवा अध्यक्ष बने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

मीणा सेवा संघ श्रीमाधोपुर की कार्यकारिणी का विस्तार:महावीर मीणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मधुकर मीणा युवा अध्यक्ष बने

मीणा सेवा संघ श्रीमाधोपुर की कार्यकारिणी का विस्तार:महावीर मीणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मधुकर मीणा युवा अध्यक्ष बने

श्रीमाधोपुर : राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की तहसील श्रीमाधोपुर कार्यकारिणी का विस्तार बुधवार को किया गया। आदिवासी मीणा धर्मशाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा ने की। पूर्व जिला अध्यक्ष सांवरमल मीणा (थोई) मुख्य अतिथि रहे। नई कार्यकारिणी में महावीर मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मधुकर मीणा को युवा अध्यक्ष बनाया गया है। गेंदी देवी को महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेम, मदन लाल श्रीमाधोपुर, शंभू मीणा अजमेरी और बनवारीलाल मीणा चिपलाटा को संरक्षक नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद किशनपुरा, मनीष मीणा अजीतगढ़, मोहनलाल सिमारला और प्रभुराम होल्याकाबास को चुना गया है। संगठन मंत्री की जिम्मेदारी रोहिताश जोरावर नगर, श्रवण लाल त्रिलोकपुरा, गोरधन मीणा श्रीमाधोपुर और सुरज्ञान मीणा नांगल को सौंपी गई है।

प्रचार मंत्री के रूप में बलदेव अजमेरी, कालूराम लिसाडिया और सुगाराम किशोरपुरा को नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार त्रिलोकपुरा को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुरेन्द्र कुमार मीणा अजीतगढ़ और जितेंद्र कुमार मीणा को दी गई है। कार्यक्रम में रामेश्वर लाल मीणा, ज्ञानचंद मीणा, बीरबल मीणा, कोषाध्यक्ष गोपाल मीणा, विमल पबडी, सुभाष मीणा, मदन लाल मीणा, मोहनलाल मीणा सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad