[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के वार्ड सात और 15 में पानी का संकट, समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के वार्ड सात और 15 में पानी का संकट, समाधान की मांग

चिड़ावा के वार्ड सात और 15 में पानी का संकट, समाधान की मांग

चिड़ावा : गर्मी के मौसम के साथ ही विभिन्न वार्डों में पेयजल संकट गहराने लगा है। जिसके समाधान की मांग को लेकर वार्डवासी जलदाय कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। विभिन्न वार्डों के लोग पानी की समस्या लेकर जलदाय कार्यालय पहुंचे। वार्ड 15 के बाशिंदों ने बताया कि डेढ़ साल से वार्डवासियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जलदायकर्मियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। मगर समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि ट्यूबवैल का पानी सूखने के कारण समस्या आ रही है। इस मौके पर महेश कुमार, शीशराम, चयनसिंह, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सुमन, कृष्णा देवी, सरोज देवी, इंदो देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, राजकुमारी, चपा देवी, अनिता देवी, नीरू, किरण देवी आदि मौजूद थे। उधर, वार्ड सात के लोगों ने भी ज्ञापन देकर समस्या दूर करने की मांग की। जिस पर जलदायकर्मियों ने जल्द ही मौका मुआयना कर समस्या समाधान की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में अंशु, नीरू, सिलोचना देवी, आशा देवी, मंजू देवी, संतोष, सुमित्रा देवी, पूनम, अनिता, सुमन देवी, अनिता, विमला देवी, कुसुम आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad