[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगा – जल संरक्षण जन ​अभियान अंतर्गत आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वंदे गंगा – जल संरक्षण जन ​अभियान अंतर्गत आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां

वंदे गंगा - जल संरक्षण जन ​अभियान अंतर्गत आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में वंदे गंगा – जल संरक्षण जन ​अभियान अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिले की मंगरासर ग्राम पंचायत में जिला प्रमुख वंदना आर्य ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी क्रम में चूरू नगर​परिषद कार्यालय में आयोजित शपथ कार्यक्रम में आयुक्त अभिलाषा सिंह ने प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इसी प्रकार जिले के बीदासर ब्लॉक के घंटियाल बड़ी, सेडू छोटी व ईंयारा में महिलाओं के लिए कृषि प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उदासर बीदावतान में पीएचईडी द्वारा पेयजल टंकी की सफाई, कांगड़ में कच्चा जोहड़ खुदाई कार्य, लोहा के करणी माता मंदिर में वृक्षारोपण, सादुलपुर के मीना छात्रावास में विशेष सफाई अभियान, श्रमदान व पौधरोपण किया गया तथा जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin