[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डा. रवि प्रकाश मेहरड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का चार्ज मिलने पर क्षेत्र में बांटी मिठाईया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डा. रवि प्रकाश मेहरड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का चार्ज मिलने पर क्षेत्र में बांटी मिठाईया

डा. रवि प्रकाश मेहरड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का चार्ज मिलने पर क्षेत्र में बांटी मिठाईया

खेतड़ी नगर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा को राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। मंगलवार देर शाम को गोठड़ा के हनुमान मंदिर के पास समाज सेवी हरीराम गुर्जर, ईश्वर सिंह व नासीर हुसैन के नेतृत्व में मिठाई बांट कर खुशी मनाई। नासीर हुसैन ने बताया कि पूर्व डीजीपी यूआर साहू को मंगलवार को ही आरपीएससी का चेयरमैन नियुक्ति करने के बाद डीजीपी का पद खाली हुआ था।

डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा

1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डॉ. मेहरड़ा, एसीबी प्रमुख के रूप में अपनी बेदाग छवि और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। उनकी अगुवाई में एसीबी ने पिछले कुछ समय में कई बड़े और हाई-प्रोफाइल मामलों में कार्रवाई की है, जिससे नौकरशाही और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। डा. रविप्रकाश मेहरड़ा पर डीजीपी के अतिरिक्त प्रभार के साथ, पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस बल के आधुनिकीकरण की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।

डा. रविप्रकाश मेहरड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का चार्ज मिलने पर दुलीचंद, शेरसिंह, बसंतलाल सैनी, महवीर, डा. बंगाली, जिवनराम सैनी, देवकी सोनी, देवेंद्र सोनी, रामवतार मरोड़िया, मुकेश बनेटीवाल, ओमप्रकाश जेवरिया, रामसिंह, महेंद्रसिंह, दलीपसिंह, कपिल सुनिया आदि ने एक दुसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाई

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin