[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईमानदारी की मिसाल: दुकानदार ने लौटाए सड़क पर गिरे रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ईमानदारी की मिसाल: दुकानदार ने लौटाए सड़क पर गिरे रुपए

झाझड़ निवासी सुरेश सैनी के गिरे थे रुपये, रामनिवास सीगड़ ने दिखाई ईमानदारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के मुख्य बाजार में एक दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने सभी का दिल जीत लिया। नानसा गेट के पास सड़क पर गिरे 49 हजार रुपये न केवल उठाए, बल्कि उन्हें सही-सलामत उनके असली हकदार तक पहुंचाया भी।

जानकारी के अनुसार झाझड़ निवासी सुरेश कुमार सैनी के 49 हजार रुपये बाजार में गिर गए थे। वहीं पास में दुकान चलाने वाले रामनिवास सीगड़ की नजर सड़क पर पड़े नोटों के बंडल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी और सामूहिक सहमति से नवलगढ़ थाने को सूचना दी।

साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस मामले की जानकारी साझा की गई, ताकि असली मालिक तक बात पहुंच सके। कुछ ही समय बाद सुरेश कुमार सैनी थाने पहुंचे, जहां पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार और संदीप की मौजूदगी में रामनिवास सीगड़ ने पूरी ईमानदारी के साथ उन्हें 49 हजार रुपये लौटा दिए।

रामनिवास के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए थाने के प्रदीप कुमार ने आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने यह साबित किया कि आज भी समाज में ईमानदारी और मानवता जिंदा है। स्थानीय नागरिकों ने भी रामनिवास सीगड़ की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदारी का प्रतीक बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin