[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सखियों का सम्मान:बाबा श्याम मेले में 5 दिन तक महिला यात्रियों की सुरक्षा में दी थी सेवाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सखियों का सम्मान:बाबा श्याम मेले में 5 दिन तक महिला यात्रियों की सुरक्षा में दी थी सेवाएं

रींगस रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सखियों का सम्मान:बाबा श्याम मेले में 5 दिन तक महिला यात्रियों की सुरक्षा में दी थी सेवाएं

रींगस : रींगस जीआरपी चौकी में सोमवार शाम को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा श्याम के मासिक मेले में सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने वाली 20 सुरक्षा सखियों को सम्मानित किया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर पिछले पांच दिनों से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी रहा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने रींगस रेलवे स्टेशन से यात्रा की।

स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए। जीआरपी के 35 और रेलवे सुरक्षा बल के 40 कर्मियों के साथ 20 सुरक्षा सखियों ने 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इन सखियों ने महिला यात्रियों की समस्याओं को समझा और उनका समाधान किया। सुरक्षा सखियों ने रेल लाइनों पर महिला यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रींगस और आसपास के गांवों की इन सखियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जीआरपी पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet