[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में पानी की समस्या से आमजन परेशान:अवैध कनेक्शन को लेकर रोष, एईएन से मिले आमजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में पानी की समस्या से आमजन परेशान:अवैध कनेक्शन को लेकर रोष, एईएन से मिले आमजन

पिलानी में पानी की समस्या से आमजन परेशान:अवैध कनेक्शन को लेकर रोष, एईएन से मिले आमजन

पिलानी : पिलानी के वार्ड नंबर 24 के निवासियों ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बाइक एजेंसी द्वारा वार्ड के बोरिंग से लिए गए अवैध कनेक्शन को हटाने की मांग की गई है। इस अवैध कनेक्शन से वार्ड के 34 घरों की जलापूर्ति बाधित हो गई है।

मई महीने में एजेंसी संचालक ने दो बार बोरिंग से खुद ही अवैध कनेक्शन लगा लिया था। दोनों बार स्थानीय लोगों के विरोध पर विभाग ने कनेक्शन हटा दिया। मगर 5 जून को एजेंसी संचालक ने फिर से अवैध कनेक्शन कर लिया। विरोध करने पर वह स्थानीय लोगों को धौंस भी दे रहा है।

पहले भी मोटर साइकिल एजेंसी के अवैध कनेक्शन को जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने 2 बार हटाया था।
पहले भी मोटर साइकिल एजेंसी के अवैध कनेक्शन को जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने 2 बार हटाया था।

लोगों ने बताया-बोरवेल चार साल पहले जलदाय विभाग द्वारा ड्राई घोषित कर दिया गया था। दो साल की परेशानी के बाद, वार्ड के निवासियों ने खुद पहल की। भ्रष्टाचार निरोधक जनकल्याणकारी संस्था के राजस्थान अध्यक्ष पंडित महावीर प्रसाद शर्मा ने अपने स्तर पर बोरवेल को गहरा करवाया। वर्तमान में इस बोरवेल से 68 परिवारों को चार दिन में एक बार 70 मिनट जलापूर्ति की जाती है। पिछले दो वर्षों से यह व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी। बोरिंग की मरम्मत का काम भी वार्ड के लोग स्वयं के स्तर पर ही करवाते हैं। अब अवैध कनेक्शन से जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोग नाराज हैं। सहायक अभियंता डालचंद सैनी ने ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इन्होंने सौंपा ज्ञापन

सहायक अभियंता को ज्ञापन देने वालों में वार्ड के महावीर प्रसाद शर्मा, नीलिमा सैनी, सरदार सैनी, सुमन वर्मा, बबीता सैनी, मनोज सैनी, सरोज सैनी, भगवती देवी, नीलम सैनी, सुनीता सैनी, सुमिता सैनी, विनोदा, शारदा, रेशम, कौशल्या, मुकेश, मीरा सैनी, रोहिताश सैनी, उषा सैनी, सविता सैनी, पुलकित सैनी, सुनीता सैनी, गुलाब देवी, सरिता, विशाखा सैनी, नरेंद्र सैनी, विजय सैनी, पवन, रामजीलाल सैनी, विजय सैनी, संजय सैनी, शफी मोहम्मद, अनीता सैनी, आशीष आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77