सड़क पर अचानक खरगोश आने से बेकाबू हुई बाइक:तारबंदी से टकराने से युवक के सिर, गले और चेहरे पर चोट लगी; अस्पताल में भर्ती
सड़क पर अचानक खरगोश आने से बेकाबू हुई बाइक:तारबंदी से टकराने से युवक के सिर, गले और चेहरे पर चोट लगी; अस्पताल में भर्ती
चूरू : राजगढ़ थाना क्षेत्र के कांधरान गांव में सोमवार को एक बाइक सवार युवक तारबंदी से टकरा गया।युवक के सिर, गले और चेहरे पर चोटें आने पर डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तब हुई जब युवक सड़क पर अचानक आए खरगोश को बचाने का प्रयास कर रहा था।
सोनू (29) गांव से खेत की ओर जा रहा था। सड़क पर अचानक खरगोश आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे खेत में लगी तारबंदी से टकरा गई। इस हादसे में युवक के सिर, गले और चेहरे पर चोटें आईं।
परिजन तुरंत घायल को निजी वाहन से राजगढ़ सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने युवक का इलाज किया। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043557


