[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान:नगरपालिका अध्यक्ष ने जन जागरूकता रैली को किया रवाना, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान:नगरपालिका अध्यक्ष ने जन जागरूकता रैली को किया रवाना, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

श्रीमाधोपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान:नगरपालिका अध्यक्ष ने जन जागरूकता रैली को किया रवाना, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 5 जून से 20 जून 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत आज 9 जून को जन जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली नगर पालिका श्रीमाधोपुर से शुरू होकर हाई सेकेंडरी स्कूल तक गई। यह रैली सुराणी बाजार, चौपड़ बाजार और गवर्नमेंट हॉस्पिटल के रास्ते से गुजरी। नगरपालिका अध्यक्ष हरिनारायण महंत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में कई अधिकारी शामिल हुए। इनमें अधिशासी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक शशिकांत शर्मा और कनिष्ठ सहायक हरि सिंह बगड़िया प्रमुख थे। अभिषेक सैनी, शिंभू दयाल टेलर, फायरमैन गोकुल चंद जाट और कनिष्ठ तकनीकी सहायक संदीप मीणा भी मौजूद रहे। एसबीएम इंजीनियर गणेश नारायण शर्मा, राजेंद्र प्रसाद योगी और प्रकाश यादव सहित सभी नगर पालिका कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

रैली का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसके साथ ही स्वच्छता को बढ़ावा देने और श्रीमाधोपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगरवासियों को प्रेरित किया गया।

Related Articles