श्रीमाधोपुर में कार-बाइक की टक्कर का मामला:घायल की इलाज के दौरान मौत, दो घायलों का उपचार जारी
श्रीमाधोपुर में कार-बाइक की टक्कर का मामला:घायल की इलाज के दौरान मौत, दो घायलों का उपचार जारी
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शनिवार देर रात को हुए हादसे में घायल कालूराम सैन (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। कालूराम अपनी स्कूटी पर भांजी पायल और पड़ोसी ज्योति के साथ मऊ लौट रहे थे। उनकी पत्नी मेघा और बच्चे टैम्पो में सवार थे। ये सभी श्रीमाधोपुर में लगे ट्रेड फेयर में घूमने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस थाना जालपाली से आगे एक हरियाणा नंबर की कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। हादसे में कालूराम, पायल और ज्योति घायल हो गए। तीनों को पहले श्रीमाधोपुर सीएचसी लाया गया। वहां से कालूराम और ज्योति को रेफर कर दिया गया।
परिजन घायलों को पहले रींगस के निजी अस्पताल, फिर चौमू के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर कालूराम को एसएमएस अस्पताल जयपुर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ज्योति के पैर में फ्रैक्चर है और उनका इलाज जारी है। कालूराम श्रीमाधोपुर में सैलून चलाते थे। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो बेटे हैं – 19 वर्षीय आजाद और 17 वर्षीय लक्की। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार को शोक की लहर के बीच कालूराम का अंतिम संस्कार किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042664


