टैंपो चालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:पत्थर से किया था हमला, 4 महीने से पुलिस को थी तलाश
टैंपो चालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:पत्थर से किया था हमला, 4 महीने से पुलिस को थी तलाश
रींगस : रींगस पुलिस ने टैंपो चालक पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विष्णु (25) को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना 11 फरवरी की है। आरोपी ने रींगस के फाटक नंबर 108 के पास एसकेएस औद्योगिक क्षेत्र में टैंपो चालक कमलेश पर पत्थर से हमला किया था। कमलेश परसरामपुरा सरगोठ से सवारियां लेकर लौट रहा था। पीड़ित के बड़े भाई मोहन लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। एएसआई सीताराम जाट के अनुसार, आरोपी विष्णु वार्ड नंबर 19 का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के लिए रिमांड की मांग करेगी। रिमांड मिलने पर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043076


