जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रभात फेरी का आयोजन
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर परिषद झुंझुनूं ने निकाली प्रभात फेरी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह नगर परिषद झुंझुनूं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रभात फेरी की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई, जो जेपी जानू राजकीय विद्यालय परिसर तक निकाली गई। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भांबू, अभियान के जिला संयोजक विशंभर पूनिया, एसडीएम हवाई सिंह यादव व प्रमोद जानू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में जन समूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई । विधायक राजेन्द्र भांबू ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया। प्रभात फेरी में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत कार्यरत महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2045143


