अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार किया
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार किया
सिंघाना : पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जने को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त की है। थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि हैड कास्टेबल सुभाष लाबा को गश्त के दौरान सूचना मिली की थली से लाबी जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम बताए गए रास्ते पर पहुंची तो एक व्यक्ति वहां खड़ा हुआ मिला। जिसके पास एक प्लास्टिक का कट्टा था। प्लास्टिक के कट्टे को चैक किया तो उसमें अवैध शराब के 45 पव्वें देशी मिले। थली निवासी लीलाधर गुर्जर को लाईसेंस के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया। इसके बाद आरोपी लीलाधर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से 45 पव्वें देशी शराब के जब्त किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045967

