रॉन्ग साइड से आई पिकअप ने कार को मारी टक्कर:कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, पिकअप ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया
रॉन्ग साइड से आई पिकअप ने कार को मारी टक्कर:कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, पिकअप ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया
चिड़ावा : चिड़ावा के स्टेशन रोड पर शुक्रवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। सीद्धड़ इलेक्ट्रॉनिक के सामने एक पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। सुल्ताना निवासी मनीष अपनी पत्नी के साथ कार में स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोरवा निवासी रमेश भैंस लदी पिकअप को रॉन्ग साइड से स्टेशन की तरफ से ला रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर रमेश को तुरंत हिरासत में ले लिया। एएसआई ताराचंद जांगिड़ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पिकअप को जब्त कर चालक को थाने ले जाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043539


