सूरजगढ़ बायपास पर एक्सीडेंट में स्कूटी सवार घायल:बेकरी जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर और पैर में चोट
सूरजगढ़ बायपास पर एक्सीडेंट में स्कूटी सवार घायल:बेकरी जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर और पैर में चोट
चिड़ावा : चिड़ावा के सूरजगढ़ बायपास पर एक दुर्घटना में स्कूटी सवार घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात को हुई। कुहाड़वास गांव के रहने वाले जागेराम (42) अपनी बेकरी की दुकान जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जागेराम स्कूटी से गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर नरेंद्र तेतरवाल ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जागेराम के सिर और पैर में चोटें आई हैं। अस्पताल में जांच के बाद मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर घायल को छुट्टी दे दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043641


