पूर्व सैनिकों की पेंशन बंद होने का खतरा:25 जून तक आधार और पैन को स्पर्श कार्ड से जोड़ना जरूरी
पूर्व सैनिकों की पेंशन बंद होने का खतरा:25 जून तक आधार और पैन को स्पर्श कार्ड से जोड़ना जरूरी
चिड़ावा : जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। पेंशन प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने आधार और पैन कार्ड को स्पर्श कार्ड से जोड़ना होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार जांगिड़ ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई पेंशनधारकों ने अभी तक अपने आधार और पैन कार्ड को स्पर्श पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। इस कारण उनकी पेंशन रुकने का जोखिम है। पेंशन से जुड़ी किसी भी समस्या से बचने के लिए सभी पेंशनधारकों को 25 जून तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह निर्देश पूर्व सैनिकों, शहीद वीरांगनाओं और विधवाओं सभी के लिए लागू हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043551


