[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:दोनों सात महीने से चल रहे थे फरार, कुल्हाड़ी बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:दोनों सात महीने से चल रहे थे फरार, कुल्हाड़ी बरामद

जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:दोनों सात महीने से चल रहे थे फरार, कुल्हाड़ी बरामद

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ थाना पुलिस ने करीब सात महीने से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमले में यूज ली गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला

सूरजगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि मामला करीब सात महीने पुराना है, कुलोठ कलां निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल सुनार ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ओमप्रकाश ने बताया कि कैलाश पुत्र चुन्नीलाल, विक्रम उर्फ टोनी पुत्र कैलाश, प्रीतम उर्फ लालजी पुत्र कैलाश और विक्रम की पत्नी निशा ने एक राय होकर जानलेवा हमला करने की नीयत से उनके घर में घुसकर हमला किया।

हाथ की अंगुली कटकर अलग हो गई

आरोपियों ने लाठियों, सरियों, कुल्हाड़ी और पत्थरों से वार किए थे। ओमप्रकाश ने बताया कि प्रीतम उर्फ लालजी ने कुल्हाड़ी से उन पर और उनके दोनों बेटों सुरेश व नरेश पर जानलेवा वार किए। हमले में ओमप्रकाश की बाईं हाथ की एक अंगुली कटकर अलग हो गई, जबकि सुरेश और नरेश को भी सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

कुल्हाड़ी बरामद

सूरजगढ़ थाना अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलोठ कलां निवासी विक्रम सिंह पुत्र कैलाश चंद्र (उम्र 34 वर्ष) और किरोड़ीमल उर्फ प्रीतम पुत्र कैलाश चंद्र (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के दौरान हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त किया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। थाना अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास अभी भी जारी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin