इस्लामपुर ईदगाह में 7:15 बजे होगी ईद की नमाज
इस्लामपुर ईदगाह में 7:15 बजे होगी ईद की नमाज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरी अकीदत के साथ मनाया जाएगा। बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 7:15 और छोटी ईदगाह में ईद की नमाज 7 बजे अदा की जाएगी। शुक्रवार को जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अकबर अली ने अपने बयान में बताया कि सभी भाई अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करें। दिखावे के लिए की गई कुर्बानी अल्लाह की बारगाह में कुबूल नहीं। उन्होंने बताया कि ईद उल अजहा के दिन गरीबों और मिस्कीनों का खास ख्याल रखा जाए। इस मुकद्दस दिन सभी भाई अपने दिलों से तकब्बुर ओर हसद जैसी सभी बुराई निकालने का अहद करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043356


