पीएम श्री स्कूल में समाज सेवा शिविर:पुलिस थाने और स्वास्थ्य केंद्र में छात्राओं ने जानी कार्यप्रणाली
पीएम श्री स्कूल में समाज सेवा शिविर:पुलिस थाने और स्वास्थ्य केंद्र में छात्राओं ने जानी कार्यप्रणाली
पीएम श्री राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में चल रहे समाज सेवा शिविर के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार 6 जून 2025 को छात्राओं को शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस थाना राजगढ़ का भ्रमण कराया गया।
संस्था प्रधान डॉ. सुशीला पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान प्रभारी शमशेर खान और सह प्रभारी अनिता खिचड़ भी मौजूद रहीं। पुलिस थाने में थाना प्रभारी रमेश सहारण ने छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने कागजों के रख-रखाव और अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
इसके बाद छात्राएं शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचीं। यहां मुख्य चिकित्सा प्रभारी ने छात्राओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली और विभाग से मिलने वाली जन सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049184


