[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रभात फेरी निकालकर आमजन को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रभात फेरी निकालकर आमजन को किया जागरूक

प्रभात फेरी निकालकर आमजन को किया जागरूक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू-रतननगर : प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के महत्वकांक्षी अभियान वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन की सहभागिता को लेकर नगरपालिका रतननगर के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। प्रभात फेरी को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन की भी सहभागिता सुनिश्चित हो तभी यह अभियान सफल हो पायेगा। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन भी अपने घर तथा आसपास में वृक्षारोपण करे ताकि वर्षात के पानी का सही व समुचित उपयोग भी हो सकें।

प्रभात रेली में पालिका के समस्त कर्मचारियों के अलावा स्वच्छता सैनानी, नरेगा श्रमिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन भी शामिल रहें। प्रभात रैली के पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस पर नगरपालिका के अग्निशमन केन्द्र में वृक्षारोपण किया गया साथ ही सफाई निरीक्षक को इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी भी दी गई।

इसी अवसर पर उपस्थितजनों को पेड़ लगाने, बचाने एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान कनिष्ठ सहायक मनोहर सिंह, शंकरलाल पूनियां, पीआरओ किशनलाल उपाध्याय, सफाई निरीक्षक पुरूषोतमलाल, अमित कुदाल, राजाराम यादव, चिरंजीव सैनी, विकास भाटिया, आशुतोष, कृष्ण सिंह, होमेन्द्र सिंह, रमेश कुमार, मोनिका, दीपिका, दीपचंद आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77