[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नकली खाद-बीज की कार्रवाई पर डोटासरा का निशाना, बोले-किसानों में भय और भ्रम फैल रहा है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नकली खाद-बीज की कार्रवाई पर डोटासरा का निशाना, बोले-किसानों में भय और भ्रम फैल रहा है

नकली खाद-बीज की कार्रवाई पर डोटासरा का निशाना, बोले-किसानों में भय और भ्रम फैल रहा है

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा द्वारा नकली खाद और बीज के खिलाफ की जा रही छापेमार कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने कहा कि मंत्री की इस प्रकार की कार्रवाई से प्रदेश के किसानों में भय और भ्रम की स्थिति बन रही है। किसानों के बीच सस्पेंस पैदा हो रहा है, जिससे वे आशंकित और असमंजस में हैं।

डोटासरा ने कहा कि सरकार और मंत्री का इकबाल ऐसा होना चाहिए कि प्रदेश में कोई भी व्यापारी नकली खाद-बीज बेचने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की कि किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस योजना बनाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल छापेमारी से समस्या का समाधान नहीं होगा, इसके लिए व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है।

डोटासरा ने नवलगढ़ में यमुना जल को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा, “अगर यमुना का एक बूंद पानी भी आ जाए तो मुझे बता देना।” उनका यह बयान राज्य सरकार की जल आपूर्ति योजनाओं पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

डोटासरा नवलगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान पंचायत समिति के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, लोकेश जांगिड़, सुमेर सिंह सहित कई स्थानीय नेताओं ने उन्हें माल्यार्पण किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77