[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरुजी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गुरुजी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

गुरुजी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में परिषद के संस्थापक और महान विचारक श्री माधव सदाशिवराव गोलवलकर ‘श्री गुरुजी’ की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक प्रणवोचार से हुई, जिसके पश्चात प्रखंड मंत्री सुरेश कुमावत ने एकात्मकता मंत्र एवं विजय महामंत्र का जप करवाया।

कार्यक्रम में नवलगढ़ प्रखंड संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़ ने गुरुजी के प्रारंभिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद जैसे राष्ट्रवादी संगठनों की स्थापना में उनके योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने उपस्थित जनों से जीवन पर्यंत राष्ट्र सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।

डॉ. गिरधारी लाल घोड़ेला ने गुरुजी की जीवन यात्रा से प्रेरणा लेते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व को जीवन में उतारने की आवश्यकता बताई। वहीं प्रखंड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया ने गुरुजी के जीवन के प्रेरणादायी संस्मरण साझा किए और उनके कठिन परिश्रम व त्याग से प्रेरणा लेने की बात कही।

इस अवसर पर गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र और जयघोष के साथ हुआ।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़, प्रखंड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया, प्रखंड मंत्री सुरेश कुमावत, सामाजिक समरसता सह प्रमुख अजय रूंथला, मोहनलाल चूड़ीवाल, फूलचंद सैनी, रामस्वरूप घूघरवाल, कमल किशोर पंवार, रमेश माहिच, हरिराम सैनी, डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. अनिल शर्मा, ओमप्रकाश सैन, श्यामसुंदर सेकसरिया, नेमीचंद शर्मा, जयंती बील, सीताराम घोड़ेला, संत कुमार शर्मा, रायसिंह तोगड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77