[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिरजन नदी को बचाने का ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गिरजन नदी को बचाने का ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा

जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन,ग्रामीणों और वक्ताओं ने नदी और जल स्रोतों को बचाने पर चर्चा की,

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में गिरजन नदी को बचाने को लेकर ग्रामीणों ने बीड़ा उठाया इसको लेकर गिरजन नदी बचाओ अभियान की शुरुआत की गई और सेदाला भगवानपूरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश मीणा के मुख्य अतिथि में हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य प्रेमसिंह चिपलाटा ने की,ग्रामीणों और वक्ताओं ने नदी और जल स्रोतों को बचाने पर चर्चा की उपस्थित सभी ग्राम वासियों ने बताया कि खनन करोबारियों ने गलत तथ्य प्रस्तुत कर खनिज पट्टे ले लिए हैं जो यहां की प्रकृति व पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदायक है, इससे गिरजन नदी खत्म होने की कगार पर है इसी तरह काटली, कोसावती और सोता नदिया भी खत्म हो रही है तथा इसे पशुपालन खेती-बाड़ी और मनुष्य की आजीविका के साधन खत्म होने की संभावना है तथा इससे युवाओं में आपराधिक प्रवृत्तियो की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है,कैलाश मीणा ने बताया कि नीमकाथाना ओर श्रीमाधोपुर में गिरजन नदी बहती है यह तमाम आसपास की नदी कसावती कटली,सोता नदी सुख गई तब भी इस नदी में पानी है इस इलाके के लोगों ने जल ग्रहण के लिए कामों को अपनाकर इस नदी को जीवित रखा उन्होंने कहा कि खनन कारोबार की वजह से आसपास की नदिया खत्म हो गई व अस्थानीय रोजगार के साधन और पशुपालन छोटी खेती खत्म हो चुकी है इसी स्थिति में जब खनन कारोबारियों की नजर गिरजन पर गिरी तो नदी के बहाव क्षेत्र ओर नदी पर गिरी तब ग्रामीण चिंतित हैं ओर पिछले दो वर्षों से खनन कारोबारियों का प्रयास है कि इस इलाके में खनन हो यहां की आमजनता महिलाएं सब एकजुट होकर इसका विरोध कर रहे हैं,उन्होंने कहा कि समय रहते प्रकृति की सुरक्षा नहीं हुई तो हमारे जीवन पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा तथा जल, जंगल और जमीन पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे इस कार्यक्रम में सकराय ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रभु दयाल वर्मा, श्रीमाधोपुर देवसेना अध्यक्ष पूर्ण बढ़ाना, सकराय ग्राम पंचायत के वार्ड पंच रामेश्वर मीणा, दीपावास पूर्व सरपंच हजारीलाल मीणा , बनवारी लाल गुर्जर,फूल सिंह,सुरेंद्र चेजारा, सुभाष सरपंच जूथाराम, अमीचंद मीणा,रामनिवास, हंसराज घाटाला और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77