[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीमाधोपुर में पौधारोपण:न्यायालय में 100 पौधे लगाए, फुटाला में हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीमाधोपुर में पौधारोपण:न्यायालय में 100 पौधे लगाए, फुटाला में हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीमाधोपुर में पौधारोपण:न्यायालय में 100 पौधे लगाए, फुटाला में हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। न्यायालय परिसर में तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं एडीजे गीता पाठक के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। केसर देवी गोदारा सामाजिक कल्याण संस्थान के सहयोग से के.जी.आई. द्वारा 100 से अधिक पौधे उपलब्ध कराए गए।

न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम में एसीजेएम-1 अनूप कुमार, एसीजेएम-2 रेशमा जानवानी और जेएम डेनिस बिश्नोई शामिल हुए। एडीजे पाठक ने सभी को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई। उन्होंने मानसून में प्रत्येक व्यक्ति से 5 पौधे लगाने की अपील की।

फुटाला गांव में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूडीएच मंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह खर्रा और उपखंड अधिकारी अनिल कुमार की उपस्थिति में विविध गतिविधियां हुईं। पीपल पूजन, कलश यात्रा और पौधरोपण के साथ बजाज फाउंडेशन के वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर का शिलान्यास किया गया।

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए। प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर के मार्गदर्शन में चित्रकला, निबंध और लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला में दिव्या टेलर, निबंध में गौरव कुमावत और लेखन में गंगुत्री रानी लूणीवल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77