रींगर में तेज रफ्तार थार ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर:सड़क पार कर रहे दोनों घायल, ड्राइवर फरार; श्रीमाधोपुर रोड पर हुआ हादसा
रींगर में तेज रफ्तार थार ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर:सड़क पार कर रहे दोनों घायल, ड्राइवर फरार; श्रीमाधोपुर रोड पर हुआ हादसा
रींगस : रींगस के श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर स्थित श्री तेजल कॉलेज के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार थार जीप ने सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। लक्ष्मणगढ़ निवासी नेतराम (30) और उनका 4 वर्षीय बेटा विजय बंजारा सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही थार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस थाने के एएसआई सांवताराम ने बताया कि हादसे के बाद थार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर थार जीप और चालक की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035159


