[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का हुआ अवलोकन, श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मिला सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का हुआ अवलोकन, श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मिला सम्मान

कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का हुआ अवलोकन, श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मिला सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में स्थानीय संघ नवलगढ़ द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय मोर, नवलगढ़ में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया गया।

शिविर का निरीक्षण करने स्थानीय संघ नवलगढ़ के पूर्व प्रधान डॉ. दयाशंकर जांगिड़, वर्तमान प्रधान मुरली मनोहर चौबदार तथा उप प्रधान पंकज शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दयाशंकर जांगिड़, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरली मनोहर चौबदार और पंकज शाह उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिविर प्रभारी अर्जुन सिंह सांखनीया ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ. जांगिड़ ने बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। प्रधान मुरली मनोहर चौबदार ने ड्राइंग, सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण की उपयोगिता बताते हुए बालिकाओं को इन क्षेत्रों में दक्ष बनने का संदेश दिया। वहीं उप प्रधान पंकज शाह ने वृक्षारोपण व उनकी देखभाल की महत्ता पर बल दिया।

स्थानीय संघ सचिव अर्जुन सिंह सांखनीया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्काउटर महेश कुमार मार्शल ने शिविर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी, और स्काउटर रूक्मानंद खत्री ने अंत में सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं शिविर संचालक सुमन डारा, वरिष्ठ सहायक राजेंद्र प्रसाद, कनिष्ठ सहायक गोविंद प्रसाद सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं शिविर प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77