नानू वाली बावड़ी से चंवरा सड़क पर बड़ा हादसा:बीलवा में मकान में घुसा अनियंत्रित ट्रोला
नानू वाली बावड़ी से चंवरा सड़क पर बड़ा हादसा:बीलवा में मकान में घुसा अनियंत्रित ट्रोला
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : नानू वाली बावड़ी से चंवरा सड़क का निर्माण होने से हरियाणा से नवलगढ़- बीकानेर जाने के लिए यह छोटा रास्ता बन गया है। इस कारण इस सड़क मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बड़े ट्रोले और डंपर गुजरने लगे हैं।रविवार की देर रात खरखड़ा-चंवरा सड़क मार्ग पर ढाणी डोली तला (बीलवा) में एक बड़ा हादसा हुआ। एक ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने हरिराम पुत्र बनवारी लाल गुर्जर के मकान में पीछे की दीवार तोड़कर घुस गया।मकान मालिक राजो देवी पत्नी हरिराम गुर्जर और सुनीता देवी पत्नी जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि गर्मी के कारण वे बाहर चौक में सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर वे जल्दी से उठकर भाग गए। जब उन्होंने देखा तो ट्रोला मकान तोड़कर पिछले हिस्से में घुस गया था, जिससे मकान के आगे के हिस्से में दरार आ गई थी।गनीमत रही कि वे पांच लोग गर्मी के कारण बाहर सो रहे थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में एक बकरी का बच्चा घायल हो गया, जिसे किसी तरह बाहर निकाला गया। मकान मालिक ने मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043197


