[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति खेतड़ी की बैठक आयोजित, खेतड़ी ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी गठित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति खेतड़ी की बैठक आयोजित, खेतड़ी ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी गठित

राजेश तुनवाल अध्यक्ष और राकेश वर्मा संगठन मंत्री बने

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति झुंझुनूं के तत्वावधान में रविवार को प्रगतिशील प्रजापति छात्रावास खेतड़ी में जिला अध्यक्ष हरिराम दादरवाल की अध्यक्षता में खेतड़ी ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजेश तुनवाल, उपाध्यक्ष सहीराम बिलवा व मानप्रकाश पपुरना, सचिव दिनेश होदखासिया, कोषाध्यक्ष महेश पॉपलर, संगठन मंत्री राकेश वर्मा, एडवोकेट कृष्ण कुमार कानूनी सलाहकार, गजानंद राजोला संरक्षक, सह सचिव धर्मपाल टॉक, ब्लॉक संयोजक विनायक कांटीवाल, संरक्षक जुगल किशोर घोडेला, वरिष्ठ सदस्य महावीर कारगवाल, सदस्य जयसिंह बडमुंडा, सदस्य मूलचंद होदखासिया आदि को नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश ने बताया कि हमारा लक्ष्य समाज को संगठित कर व समाज के सभी लोगों को साथ लेकर के समाज के हितों के कार्य करना है। समिति के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष हरिराम दादरवाल ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है और शीघ्र ही मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर महावीर प्रसाद, रामावतार वर्मा, बाबूलाल जलंद्रा, भाताराम, प्रकाश कुमावत बबाई, मनजीत, डॉक्टर महेंद्र कुमावत परमानंद, सीताराम कुमावत, संजयकुमार जगमोहन भंवरलाल कुमावत आदि समाज के लोग मौजूद रहे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77